Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsVibrant Hindu Conference Organized by Hindu Society in Bilsi
संगठित रहकर सनातन संस्कृति की रक्षा करनी होगी

संगठित रहकर सनातन संस्कृति की रक्षा करनी होगी

संक्षेप:

Badaun News - बिल्सी में रंजना प्रयाग कुंज परिसर में सकल हिंदू समाज समिति द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ललितेश्वरानंद महाराज ने हिंदू समाज को संगठित रहने और सनातन संस्कृति की रक्षा करने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने एकता और राष्ट्रहित पर जोर दिया।

Feb 02, 2026 01:54 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बिल्सी, संवददाता। नगर के कछला रोड स्थित रंजना प्रयाग कुंज परिसर में शनिवार को सकल हिंदू समाज समिति की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। वक्ताओं ने कहा, हिंदू समाज को संगठित रहकर सनातन संस्कृति की रक्षा करनी होगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि बल्देव धाम गुधनी के पीठाधीश्वर ललितेश्वरानंद महाराज रहे, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक सुधांशु विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बिल्सी शाखा की संचालिका बीके ऊषा ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय ने की। मुख्य अतिथि ललितेश्वरानंद महाराज ने कहा कि हिंदू समाज को संगठित रहकर सनातन संस्कृति की रक्षा करनी होगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विभाग प्रचारक सुधांशु ने समाज में समरसता और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। इसी क्रम में कवि नरेंद्र गरल और सुवीन माहेश्वरी ने अपने काव्य के माध्यम से लोगों को एकता के रहने का संदेश दिया। इससे पहले नगर के सम्राट अशोक चौक अंबियापुर से कार्यक्रम स्थल तक लोगों ने रैली निकाल एकता संदेश देकर जागरूक किया। इस मौके पर विधायक हरीश शाक्य, डॉ. उमेंद्र गुप्ता, चेयरपर्सन ज्ञानदेवी, पूर्व चेयरमैन अनुज वार्ष्णेय, ओमप्रकाश सागर, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, राहुल शर्मा, रजनीश शर्मा, अर्जुन सिंह, लव शर्मा, अखिल मालपानी, आदित्य माहेश्वरी, प्रवीन श्रीवास्तव, महेश शर्मा, बीके कुमुम, अशोक मिश्रा, राहुल शाक्य आदि मौजूद रहे।