Varun Kumar Singh Selected as National Referee at 68th Kho-Kho Championship पीटीआई का किया स्वागत, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsVarun Kumar Singh Selected as National Referee at 68th Kho-Kho Championship

पीटीआई का किया स्वागत

Badaun News - भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक वरुण कुमार सिंह का चयन 68वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में निर्णायक के लिए हुआ। विद्यालय लौटने पर प्रबंधक और अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 27 Dec 2024 04:53 PM
share Share
Follow Us on
पीटीआई का किया स्वागत

भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक (पीटीआई) वरुण कुमार सिंह का चयन पिछले दिनों राष्ट्रीय निर्णायक के लिये हुआ था। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 68वीं राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता अयोध्या में आयोजित हुई थी। जिसमें निर्णायक की भूमिका निभाने के बाद आज वरुण कुमार सिंह के विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गयाय। प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता, उपप्रबंधक डीके गुप्ता, संजीव कुमार गुप्ता एवं प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने वरुण कुमार सिंह का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इसी के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर विद्यालय में बने अटल हॉल का प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता ने फीता काट कर उद्घाटन किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।