माध्यमिक शिक्षक संघ के उपाध्यक्ष बने उमेश
Badaun News - उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक स्काउट भवन में हुई, जिसमें शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की गई। नए जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें उमेश कुमार, शंकर लाल और अजय कुमार शाक्य को...

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) की बैठक स्काउट भवन में की गयी। जिसमें जिलाध्यक्ष मुन्नालाल शाक्य ने शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा की एवं जिला कार्यकारिणी का गठन किया। अशर्फी देवी इंटर कॉलेज दहगवां के प्रवक्ता उमेश कुमार, पन्नालाल इंटर कॉलेज सहसवान के शंकर लाल, मदन लाल इंटर कॉलेज बिसौली के अजय कुमार शाक्य को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया। केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज की डॉ. प्रवीन रानी को महिला उपाध्यक्ष, अशर्फी देवी इंटर कॉलेज की गुड्डो देवी को महिला संयुक्त मंत्री, पन्नालाल इंटर कॉलेज सहसवान के दिनेश मौर्य को संगठन का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज गुलडिया के फूल चंद्र गौतम, अशर्फी देवी इंटर कॉलेज दहगवां की विनीता यादव को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। प्रदेश मंत्री प्रमोद कुमार पाठक, जिला कोषाध्यक्ष मुन्नालाल झा, अटेवा जिला प्रभारी अनिल कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष हरिओम अग्निहोत्री, जिला उपाध्यक्ष विपिन शर्मा, जिला संयुक्त मंत्री आभाष पाल, जितेंद्र पाल सिंह मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।