बदायूं के दो लाख महिलाओं को फ्री सिलेंडर रिफलिंग

Mar 01, 2026 02:33 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - बदायूं में होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि से 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि इस योजना से ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है।

बदायूं के दो लाख महिलाओं को फ्री सिलेंडर रिफलिंग

बदायूं, संवाददाता। होली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि से उत्तर प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण मुख्यमंत्री द्वारा शनिवार को लखनऊ के लोक भवन में शाम चार बजे सजीव प्रसारण दिखाया गया। स्थानीय स्तर के कार्यक्रम में पहुंची जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत निःशुल्क सिलेंडर दिये जाने पर विशेषकर ग्रामीण अंचल में रहने वाली महिलाओं की जिदंगी में अमूल चूल परिवर्तन हुआ है। कहौ कि जहां पहले महिलाओं को खाना बनाते समय होने वाले धुंआ कि वजह से विभिन्न बीमारियों का सामना करना पडता, जिससे उन्हें छुटकारा मिला है।

निःशुल्क सिलेंडर मिलने से महिलायें इस धनराशि का उपयोग अन्य सामान की खरीददारी में कर सकेंगीं। शनिवार की शाम चार बजे शहर के आडियोटोरियम में उज्जवला योजना के तहत फ्री सिलेंडर व्यवस्था से लाभार्थियों को लाभांवित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता/प्रतिनिधि, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेन्दु पाठक, डीएम अवनीश राय आदि मौजूद रहे। यहां लखनऊ से सीधे लाइव प्रसारण दिखाया गया, जिसको सभी ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर देखा। वहीं जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के द्वारा कार्यकम में उपस्थित 10 उज्जवला योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क सिलेंडर रिफिल सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने विभिन्न लाभकारी योजनाओं जैसे निःशुल्क खाद्यान्न वितरण, आवास योजना, सामूहिक विवाह आदि पर विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। उज्जवला लाभार्थियों से अपील की गयी कि सभी लोग दो माह के अंदर अपने उज्जवला सिलेंडर की रिफिल करा लें ताकि उक्त रिफिल के सापेक्ष धनराशि उनके बैंक खाते में अंतरित की जा सकें। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा द्वारा उपस्थित जनप्रतिनधिगणों, अधिकारीणों एवं उज्जवला लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ए़डीएम प्रशासन अरूण कुमार, एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार पाल एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान 600 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया। बताया जा रहा है कि जिले भर से इस फ्रीस सिलेंडर की व्यवस्था का लाभ करीब दो लाख महिलाओं को मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।