Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsUttar Pradesh Government Presents Budget 2026-27 Focus on Healthcare and Education
अधूरे निर्माण को पूरा होने की उम्मीद, गांव-गांव सुधरेगी सेवायें

अधूरे निर्माण को पूरा होने की उम्मीद, गांव-गांव सुधरेगी सेवायें

संक्षेप:

Badaun News - बदायूं में यूपी सरकार ने 2026-27 का बजट पेश किया है जिसमें चिकित्सा और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। सरकार ने मेडिकल कॉलेज के अधूरे निर्माण और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए बजट जारी करने की उम्मीद जताई है। नए 25 हेल्थ वेलनेस सेंटर भी खोले जाएंगे जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी।

Feb 12, 2026 01:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं, संवाददाता। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का अपना बजट पेश कर दिया है। जिसमें चिकित्सा एवं शिक्षा पर विशेष फोकस किया है। सरकार ने बड़ा बजट जारी किया है। जिस तरह से सरकार ने चिकित्सा एवं शिक्षा के अलावा चिकित्सा उपचार सुविधाओं पर बजट तय दिया है। उससे जनपद की जनता को उम्मीदें जागी हैं। खासकर अधूरे पड़े मेडिकल कालेज के निर्माण को पंख लग सकते हैं। मेडिकल कालेज की बिल्डिंग फैकल्टी पूरी हो जायेगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की चिकित्सा सुविधाएं गांव-गांव तक बेहतर तरीके से पहुंचेंगी। बदायूं का राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण पर अब तक करीब 646 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं, लेकिन इसका काम अभी तक पूरा नहीं हो सका है।

हाल यह है कि कॉलेज का भवन लगातार जर्जर हो रहा है। जिन वार्डों में मरीज भर्ती होते हैं वहां की भी छतें व फाल्स सिलिंग टूटकर गिर रहीं हैं। इसके साथ ही यहां पर स्वास्थ्य सेवाओं का भी हाल खराब है। इमरजेंसी सेवा में समुचित इलाज नहीं है, आईसीयू का संचालन आए दिन ठप हो जाता है। 167 वेंटिलेटर में सिर्फ आठ वेंटिलेटर ही काम कर रहे हैं। लेकिन यहां की बदहाली दूर करने के लिए पिछले दिनों राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अरूण कुमार ने एक प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। जिसमें जरूरी कार्यों को समय से बेहतर किया जा सके। इसके लिए शासन में प्रस्ताव तो जा चुका है लेकिन बजट नहीं मिला है। अब यूपी सरकार ने अपना बजट पेश कर दिया है और अब मेडिकल कालेज प्रशासन को भी उम्मीद जागी है कि शासन से बजट मिलेगा और मेडिकल कालेज का निर्माण पूरा हो सकेगा। 25 नये खुलेंगे हेल्थ वेलनेंस सेंटर जनपद बदायूं में शहर से देहात तक नये हेल्थ वेलनेंस सेंटर (जन आरोग्य मंदिर) खुलने हैं। इसके लिए प्रस्ताव भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को जा चुका है। मगर बजट का इंतजार है इसके बाद बिल्डिंग बनाई जाये और सेंटरों को संचालित किया जाये। जिससे गांव-गांव की स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा सुविधा को बेहतर कर सके। अब यूपी सरकार ने अपना वित्तीय बजट पेस कर दिया है। जिससे उम्मीदें जाग गई हैं कि नये बजट से विभाग को बजट मिलेगा और फिर जिले में नये 25 जन आरोग्य मंदिरों का निर्माण कर संचालित किये जायेंगे। जिससे जनहित को सीधा लाभ मिलेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;