Badaun News: मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य: महेश
Badaun News: खातों में डीबीटी की रकम ट्रांसफर के कार्यक्र में कलक्ट्रेट सभागार में विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, एमएलसी प्रतिनिधि, डीएम सीडीओ के साथ मौजूद बच्चे।

Badaun News: बदायूं, संवाददता। उत्तर प्रदेश सरकार ने बेसिक, माध्यमिक के शिक्षकों एवं अनुदेशकों, शिक्षामित्रों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना लागू की है। इस योजना के तहत बुधवार के लिये कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान वाराणसी में आयोजित मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण भी देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गयी। सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, एमएलसी बागीश पाठक के प्रतिनिधि शारदेंदू पाठक, डीएम अवनीश राय, सीडीओ गामिनी सिंगला, बीएसए नवीन कुमार ने शिक्षकों को प्रतीकात्मक कैशलैस चिकित्सा कार्ड वितरित किये। सदर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर ऐतिहासिक कार्य कर रही है। सरकारी विद्यालयों में आधुनिक सुविधाओं का विकास, स्मार्ट कक्षाओं की स्थापना, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म, जूते-मोजे, स्वेटर, स्कूल बैग एवं मध्यान्ह भोजन जैसी योजनाओं से लाखों बच्चों का भविष्य संवर रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक बालक और बालिका गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कराना है। एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदू पाठक ने कहा कि शिक्षित समाज ही समृद्ध प्रदेश और विकसित भारत की आधारशिला है। डीएम अवनीश राय ने कहा कि शिक्षा केवल व्यक्तिगत विकास का माध्यम नहीं, बल्कि एक सशक्त एवं समृद्ध समाज की आधारशिला है。
बच्चों को बांटे स्कूल बैग
कार्यकम में स्कूली छात्र-छात्राओं को बैग वितरण भी जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों द्वारा किया गया। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने परिसर में लगाये स्टालों का अवलोकन कर उसे सराहा।
ड्रेस के लिये डीबीटी की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार के लिये परिषदीय स्कूलों के बच्चों के लिये प्रति बच्चा 1200 के हिसाब से डीबीटी के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर की। डीबीटी का लाभ जिले के दो लाख 22 हजार 45 बच्चों को लाभ मिलेगा। ये बच्चे यूनिफार्म, जूता, मोज़ा, स्वेटर, बैग व स्टेशनरी खरीदेंगे।


