बजट में रसोई दरकिनार, सुरक्षा का पूरा ख्याल
Badaun News - बदायूं में महिलाओं ने सरकार के 2026 बजट में सशक्तिकरण पर जोर देने की सराहना की है। हालांकि, उनका कहना है कि रसोई का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। सेफ सिटी परियोजना और स्किल डेवलपमेंट केंद्रों से सुरक्षा और रोजगार में सुधार की उम्मीद है। लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना से मेधावी बेटियों को लाभ मिलेगा।

बदायूं, संवाददाता। सरकार ने अपने बजट 2026 में महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया है, जिसकी महिलाओं ने सराहना की है, लेकिन महिलाओं का कहना है कि बजट में हमारी रसोई का ध्यान रखा जाता तो और भी ज्यादा बढ़िया रहता है। महिलाओं का कहना है कि सेफ सिटी परियोजना के तहत महिला पुलिस बीट, सीसीटीवी नेटवर्क और एंटी रोमियो स्क्वॉड की तैनाती से सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ेगी। जिससे महिलायें बिना किसी भय के किसी भी समय घर से बाहर आ जा सकेंगी। विशेष स्किल डेवलपमेंट केंद्र और जॉब प्लेसमेंट केंद्र खुलने पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। महिलायें लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना की खूब सराहना कर रही हैं, उनका कहना है कि इस योजना से जिले की मेधावी बेटियों के हाथ भी स्कूटी आयेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



