कड़ी निगरानी में भूगोल की परीक्षा संपन्न

Feb 27, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - बिसौली के रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा CCTV कैमरों की निगरानी में शांति से संपन्न हुई। शिक्षकों और पुलिस ने प्रवेश द्वार पर छात्रों के एडमिट कार्ड की जांच की। भूगोल विषय की परीक्षा में 66 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिनमें से 65 उपस्थित रहीं। केंद्र पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

कड़ी निगरानी में भूगोल की परीक्षा संपन्न

बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। प्रवेश द्वार पर तैनात शिक्षकों और पुलिसकर्मियों ने एडमिट कार्ड का मिलान करने के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी। कड़ी जांच व्यवस्था के कारण परीक्षा केंद्र पर अनुशासन का माहौल है। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि द्वितीय पाली में इंटर भूगोल विषय में 66 छात्राएं पंजीकृत थीं, जिसमें 65 उपस्थित रहीं। उन्होंने परीक्षार्थियों से किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के उपयोग से बचने की सलाह दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पूर्ति निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी आदि उपस्थित रहे। केंद्र पर पुलिस बल सुरक्षा के लिए पूरे समय मुस्तैद रहा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।