Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsUrea Shortage in Salarpur Block Distresses Farmers
खादविहीन सहकारी समितियां, प्राइवेट में हो रही ओवररेटिंग

खादविहीन सहकारी समितियां, प्राइवेट में हो रही ओवररेटिंग

संक्षेप:

Badaun News - बंद पड़ी साधन सहकारी समिति कुंवरगांव। खादविहीन सहकारी समितियां, प्राइवेट में हो रही ओवररेटिंगखादविहीन सहकारी समितियां, प्राइवेट में हो रही ओवररेटिंगखा

Wed, 17 Sep 2025 05:35 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

कुंवरगांव ,संवाददाता। सालारपुर ब्लाक और सदर क्षेत्र की सहकारी समितियों पर यूरिया की भारी किल्लत से किसान परेशान हैं। किसी समिति पर खाद न होने से परेशानी तो किसी समिति पर खाद होने पर भी वितरण नहीं हो पा रहा। कुंवरगांव क्षेत्र में साधन सहकारी समिति कुंवरगांव, सिगोई, दुगरैया, अर्सिस बर्खिन आदि सहकारी समितियां हैं। इनमें किसी पर भी इस समय यूरिया उपलब्ध नहीं है। कुंवरगांव व आसपास क्षेत्र में हर समिति की यही स्थिति मिली। कुंवरगांव में खाटू श्याम मंदिर के परिसर में आईडीसी कृषक सेवा केंद्र पर यूरिया का वितरण हो रहा था। प्राइवेट दुकानों पर 340 से लेकर 350 रुपये तक में यूरिया की एक बोरी बेची जा रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसानों को मजबूरी में प्राइवेट दुकानों पर जाकर महंगे दामों में यूरिया खरीदनी पड़ रही है। कृषि विभाग के अधिकारी इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।