Badaun News: शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न करायें पीईटी परीक्षा : अवनीश
Badaun News: शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न करायें पीईटी परीक्षा : अवनीश शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न करायें पीईटी परीक्षा : अवनीश

Badaun News: कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम अवनीश राय ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियों की केंद्र व्यवस्थापक, जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ गहन समीक्षा बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए कि परीक्षा में लगे सभी अधिकारी आयोग द्वारा दिए गये निर्देशों का अच्छे से पालन करते हुये परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न करायें। जिले में 24 केंद्रों पर 58,896 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीएम ने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी फेस एवं आइरिस स्कैन कराए बिना परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जायेगा। परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने वाले सभी स्टाफ से नो रिलेशन का प्रमाण-पत्र भी प्राप्त किया जाये। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी सक्रिय रहें। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों में प्रकाश, पंखा, सफाई, महिला-पुरुष के अलग-अलग शौचालय एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करायी जाये। परीक्षा केंद्र पर कोई भी परीक्षार्थी मोबाइल फोन, टैबलेट, पेन ड्राइव, हार्ड डिस्क, डेटा कार्ड, कैल्कुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, कलाई घड़ी, एटीएम कार्ड समेत अन्य किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जा सकेगा। एडीएम प्रशासन मानवेंद्र सिंह, एडीएम न्यायिक अंजुम बी, डीआईओएस लालजी यादव मौजूद थे।
यातायात और सुरक्षा के निर्देश
रोडवेज समय सें चलायें
एआरएम परिवहन निगम बसों के परिचालन की व्यवस्था समय से करें। डीएम ने स्टेशन मास्टर रेलवे को निर्देश दिये कि ट्रेनों के आने-जाने के संबंध में निरंतर घोषणा कराने की व्यवस्था करें। केंद्रों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस लगायी जाये।
परीक्षा की तिथि और पालियां
58,896 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रारंभिक पात्रता परीक्षा 25, 30 अक्तूबर एवं एक नवंबर को दो पालियों में करायी जायेगी। प्रथम पाली प्रातः 10 बजे से मध्यान्ह 12 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 03 बजे से शाम 05 बजे तक आयोजित होगी। जनपद में 24 परीक्षा केंद्रों पर 58,896 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

