
सीसीटीवी की निगरानी में मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू
Badaun News - बदायूं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी-मौलवी सेकेंडरी एवं आलिम सीनियर सेकेंडरी
बदायूं। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मुंशी-मौलवी सेकेंडरी एवं आलिम सीनियर सेकेंडरी वर्ष 2026 की परीक्षा आज से शुरू हो गई है। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में कराई जा रही है। मुंशी-मौलवी सेकेंडरी एवं आलिम सीनियर सेकेंडरी वर्ष 2026 की परीक्षा के लिए मदरसा वीर अब्दुल हमीद हायर सेकेंड्री स्कूल सहसवान, मदरसा फातिमा गर्ल्स कॉलेज इस्लामनगर, नकविया गर्ल्स इंटर कॉलेज घंटाघर बदायूं, मदरसा हिरा इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज ककराला के लिए परीक्षा केंद्र बनाया हैं। इन केंद्रों पर प्रथम पाली में आठ बजे से मुंशी मौलवी का दीनियात (शिया/सुन्नी) विषय का पेपर जारी है।परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश से पहले गेट पर तलाशी देनी पड़ी इसके बाद ही उन्हें कक्ष के अंदर जाने दिया।आलिम
की परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे संपन्न होगी। डीएम अवनीश कुमार राय ने परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाये, इसके लिए व्यापक इंतज़ाम करायें हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेट में जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं म्याऊं बीईओ अपने अपने केंद्र पर मौजूद हैं। सचल दल द्वारा नकल रोकथाम के लिए छापेमारी की जा रही है।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया कि चार केंद्रों पर प्रथम पाली की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




