38 क्रय केंद्रों पर शुरू हुई धान खरीद, पहले दिन सन्नाटा
Badaun News - -दातागंज मंडी में खोले गये धान क्रय केंद्र पर मौजूद स्टाफ।03 बीडीएन 47--दातागंज मंडी में खोले गये धान क्रय केंद्र पर मौजूद स्टाफ।03 बीडीएन 47--दातागंज

बदायूं। किसानों में जहां धान फसल की कटाई शुरू कर दी है वहीं उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से समर्थन मूल्य के तहत धान की खरीद शुरू कर दी है। धान खरीद को लेकर क्रय केंद्र संचालित कर दिये गये हैं। दिनभर अधिकारियों-कर्मचारियों ने क्रय केंद्र का निरीक्षण किया और समय बिताया। दिनभर किसानों का इंतजार करते रहे लेकिन एक दाना धान का नहीं खरीदा गया है। क्रय केंद्रों पर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा है। क्रय केंद्रों पर किसानों का इंतजार किया जा रहा है। शुक्रवार को जनपद में सरकारी क्रय केंद्रों पर धान खरीद शुरू कर दी है। धान खरीद एक अक्तूबर से 15 जनवरी तक होगी।
मगर अवकाश के चलते धान खरीद तीन अक्तूबर से शुरू हो सकी है। फिलहाल पहले दिन जनपद के सभी 38 क्रय केंद्रों पर धान खरीद को लेकर तैयारियों के साथ खोले गए। यहां खरीद को लेकर सभी उपकरण तैयार रहे और स्टाफ, केंद्र प्रभारी तैनात रहे। वहीं बैनर लगा दिये हैं, किसानों को बैठने के इंतजाम किये गये हैं और पानी आदि की व्यवस्था की गई है। मगर पहले दिन किसानों का अधिकारी इंतजार करते रहे किसी भी क्रय केंद्र पर बिल्कुल धान नहीं पहुंचा है। हालांकि एसडीएम, डिप्टी आरएमओ सहित अधिकारियों ने निरीक्षण किये हैं। फिलहाल पहले दिन की खरीद शून्य रही है। इधर अब तक जिले भर से 260 किसान धान तौल कराने को पंजीकरण करा चुके हैं। यह है धान का रेट सरकार ने धान खरीद को लेकर समर्थन मूल्य जारी कर रखा है। जिसमें खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में केंद्र सरकार ने एमएसपी में वृद्धि की है। इस बार सामान्य धान के लिए 2,369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान के लिए 2389 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी तय किया है। जबकि वर्ष 2024-25 में धान खरीद का समर्थन मूल्य 23,00 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का मूल्य 2320 रुपये प्रति ख्विंटल रहा है। यहां करें पंजीकरण धान बिक्री के लिए किसानों का पंजीकृत होना अनिवार्य है। किसानों को खाद्य व रसद विभाग की वेबसाइट fcs.up.gov.in या मोबाइल ऐप UP KISAN MITRA पर पंजीकरण कराना होगा। धान की खरीद पंजीकृत किसानों से ही होगी। खाद्य व रसद विभाग के मुताबिक किसी भी सहायता या जानकारी के लिए किसान टोल फ्री नंबर 18001800150 नंबर पर कॉल कर सकते हैं। जनपद में धान खरीद को लेकर 38 क्रय केंद्र खोल दिये हैं सभी जगह केंद्र प्रभारी व स्टाफ तैनात है। अभी तो धान की कटाई शुरू हुई है लेकिन क्रय केंद्र पर नहीं आया है। पहले दिन तो खरीद शून्य रही है। जल्द ही क्रय केंद्रों पर धान आने लगेगा। अतुल कुमार वशिष्ठ, डिप्टी आरएमओ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




