ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंयूपी: यहां भगवान गणेश पढ़ा रहे हैं यातायात नियमों का पाठ!

यूपी: यहां भगवान गणेश पढ़ा रहे हैं यातायात नियमों का पाठ!

लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से यातायात सप्ताह मनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए शहर...

यूपी: यहां भगवान गणेश पढ़ा रहे हैं यातायात नियमों का पाठ!
बदायूं। हिन्दुस्तान संवादWed, 17 Jan 2018 12:31 AM
ऐप पर पढ़ें

लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग की ओर से यातायात सप्ताह मनाया जाएगा। इसके लिए विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए शहर के कई स्थानों पर बैनर लगाए गए हैं, लेकिन इस बार लगाए गए बैनरों में एक बात खास है। इस बार लगाए गए बैनरों में विभाग ने भगवान गणेश को अपने अभियान से जोड़ लिया है। जो सड़क पर बिना हेलमेट पहले बाइक चलाने वाले लोगों को हेलमेट पहनने की नसीहत दे रहे हैं। 

विभाग का भगवान गणेश बाल रूप अभियान में शामिल करने की एक वजह और भी है। अपने बच्चों से प्यार करने वाले लोगों को दुर्घटना होने का आभास कराने के बाद उन्हें हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना और यदि कोई व्यक्ति अपने बच्चे के साथ सड़क पर जा रहा है। तो बच्चा भगवान गणेश की बाल रूप को देखकर एक बार जरूर उन्हें पोस्टर को देखने के लिए कहेगा। परिवहन विभाग की इस सोच के चलते ही शहर के प्रमुख चौराहों पर लोगों को जागरूक करते बैनर लगाए गए हैं।

लोगों को जागरूक करने के लिए बैनर लगवाए गए हैं। यातायात के प्रति लोगों को अलग अंदाज में जागरूक करने के लिए भगवान गणेश का चित्र बैनर में शामिल किया गया है। -अमिताभ राय, एआरटीओ

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें