Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsUP Board Implements Changes for Cheating-Free Exams New Answer Sheet Colors and Layout
मैजेंटा और ब्राउन कापी के हर पेज पर लिखना होगा रोल नंबर

मैजेंटा और ब्राउन कापी के हर पेज पर लिखना होगा रोल नंबर

संक्षेप:

Badaun News - -मैजेंटा और ब्राउन कापी के हर पेज पर लिखना होगा रोल नंबरमैजेंटा और ब्राउन कापी के हर पेज पर लिखना होगा रोल नंबरमैजेंटा और ब्राउन कापी के हर पेज पर लिख

Dec 13, 2025 02:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। यूपी बोर्ड ने नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए पहले से कुछ बदलाव किए हैं। यूपी बोर्डने इस बार उत्तर पुस्तिकाओं का रंग और आकार में बदलाव किया है। पूर्व की तरह कापियों पर बार कोड एवं हर पेज पर क्रमांक अंकित होगा। परीक्षार्थी को प्रत्येक पेज पर अपना रोल नंबर भी लिखना होगा। यूपी बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रकिया अंतिम चरण है। जिले से आपत्तियों के निस्तारण की रिपोर्ट बोर्ड के लिए जाने के बाद बोर्ड द्वारा परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी जायेगी। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र निर्धारण की चल रही प्रकिया के बीच नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारियां भी आगे बढ़ा दी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं का रंग बदल दिया है। परीक्षा में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को कापी मैजेंटा एवं हाईस्कूल की कापी ब्राउन रंग की देखने को मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि प्रस्तावित केंद्रों को लेकर आयीं आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। बोर्ड ने नकलविहीन परीक्षा कराने को लेकर कुछ बदलाव किये हैं। पेज फाड़ने पर पकड़ जाएगी गड़बड़ी बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया उत्तर पुस्तिकाओं से छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे। इस बार बोर्ड ने रंग के साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं का आकार भी बदल दिया है। उत्तर पुस्तिकाओं के हर पेज पर क्रमांक अंकित किया गया है। ऐसा इसलिए अगर कापी से किसी तरह की छेड़छाड़ करने या पेज फाड़ने पर गड़बड़ी तुरंत पकड़ी जा सके। बोर्ड ने बदला ले आउट यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन कराने और नकल माफिया की कमर तोड़ने के लिए इस बार कई कड़े कदम उठाये हैं। यूपी बोर्ड ने नकल की रोकथाम के लिए हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का पूरा ले-आउट ही बदल दिया है। इससे नकल माफियों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं की अदला-बदली की संभवना नहीं रहेगी।