क्षमता से अधिक बच्चे लादकर सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो

Feb 28, 2026 01:55 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - सैदपुर में प्राइवेट ऑटो चालक स्कूली बच्चों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर रहे हैं। अधिक संख्या में बच्चों को बैठाया जा रहा है, और कई बच्चे ऑटो की छत पर यात्रा कर रहे हैं। स्थानीय अभिभावकों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, क्योंकि तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है।

क्षमता से अधिक बच्चे लादकर सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो

सैदपुर। कस्बे और ग्रामीण क्षेत्रों में प्राइवेट ऑटो चालक स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ताक पर रखकर सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे हैं। इन वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया जा रहा है, यहां तक कि कई छात्र ऑटो की छत पर बैठने और दरवाजों पर लटककर सफर करने को मजबूर हैं। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय अभिभावकों ने परिवहन विभाग और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया है। लोगों की मांग है कि प्रशासन जल्द अभियान चलाकर इन लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाये।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।