ट्रेन से कटकर अज्ञात महिला की मौत, पहचान नहीं
ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर उसके परिजनों की तलाश कर रही है। घटना जवाहरपुरी पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में जानकारी जुटाकर महिला के परिजनों की तलाश में लगी हुई है। मामला सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की जवाहरपुरी पुलिस चौकी इलाके का है। यहां नगला शर्की और दातागंज रेलवे क्रॉसिंग के बीच बदायूं-बरेली रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया।पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। महिला के पास ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की जानकारी जुटाने के साथ ही महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला की शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


