तेज रफ्तार कार ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में मारी टक्कर

Apr 08, 2026 01:08 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - सोमवार रात एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने नगर के तहसील मोड़ पर एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में टक्कर मार दी। इस हादसे में दुकान की दीवारें और गेट टूट गए। दुकान मालिक चेतन प्रकाश ने बताया कि हादसे के समय दुकान बंद थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार कार ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में मारी टक्कर

नगर के तहसील मोड़ के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में टक्कर मार दी। हादसे में दुकान की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं और शटर समेत मार्केट का गेट भी टूट गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नगर के मोहल्ला संख्या एक निवासी एवं दुकान मालिक चेतन प्रकाश वाष्र्णेय ने बताया कि रात के समय उनकी दुकान बंद थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दुकान की दो दीवारें पूरी तरह से टूट गईं और अंदर रखा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया।

इससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सुबह होते ही घटना की जानकारी क्षेत्र में फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पीड़ित चेतन प्रकाश ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात कार और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।