Unidentified Body Found in Sikrodi Canal Police Struggle for Identification तीसरे दिन भी नहर में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त, Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsUnidentified Body Found in Sikrodi Canal Police Struggle for Identification

तीसरे दिन भी नहर में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त

Badaun News - सिकरोड़ी की नहर में मिले अज्ञात अधेड़ के शव की शिनाख्त तीसरे दिन भी नहीं हो सकी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की और शव को बाहर निकाला, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। मृतक के सिर पर गंभीर चोटें थीं और गले...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंFri, 27 Dec 2024 11:54 PM
share Share
Follow Us on
तीसरे दिन भी नहर में मिले शव की नहीं हुई शिनाख्त

सिकरोड़ी की नहर में मिले अज्ञात अधेड़ के शव की तीसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी। गुरुवार को पुलिस ने विजयनगला चौराहे पर लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली थी। शुक्रवार को भी पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी रही। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। थाना क्षेत्र के गांव सिकरोड़ी की छोटी नहर में अधेड़ की हत्या कर शव नहर में फेंक दिया गया। शव बुधवार सुबह नहर के पानी में उतराता मिला। मृतक के सिर पर चोट के गंभीर निशान थे। उसके गले व पैर में रस्सी बंधी थी। पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव के शिनाख्त के काफी प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। तीसरे दिन शुक्रवार को भी पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी रही। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार कंबोज ने बताया कि शुक्रवार को भी पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में लगी रही। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।