बाजार जाने की कहकर निकली दो बहनें लापता
Badaun News - बिल्सी में दो युवतियाँ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई है। दोनों युवतियाँ 5 अप्रैल को बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन शाम तक वापस नहीं आईं। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बिल्सी। क्षेत्र से दो युवतियों के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया है। पाीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया पांच अप्रैल की दोपहर करीब दो बजे उनकी पुत्री और चचेरी बहन घर से बिल्सी बाजार जाने की बात कहकर निकली थीं। इसके बाद देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने आशंका जताई है कि उनकी पुत्रियों को कोई बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


