मुख्यमंत्री योगी का अशोभनीय फोटो फेसबुक पर डालने पर मुकदमा

मुख्यमंत्री योगी का अशोभनीय फोटो फेसबुक पर डालने पर मुकदमा

संक्षेप:

Badaun News - हजरतपुर बमनपुरा के केशराम कश्यप की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्जहजरतपुर बमनपुरा के केशराम कश्यप की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्जहजरतपुर बमनपुरा के केशराम कश्यप

Nov 17, 2025 01:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

बदायूं, संवाददाता। फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के आरोप में दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित द्वारा तहरीर देने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हजरतपुर थाना क्षेत्र के वमनपुरा गांव के रहने वाले गौतम पुत्र केशराम कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 14 नवंबर की शाम करीब सात बजे दियोचरी गांव के राघवेन्द्र पुत्र साहव सिंह यादव और ओमवीर पुत्र अग्रपाल यादव अपने मोबाइल फोन से फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अशोभनीय फोटो वायरल कर रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

गौतम ने कहा कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला है और विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की स्थिति पैदा कर रहा है। गौतम ने वायरल फोटो का स्क्रीनशॉट भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। गौतम ने बताया कि जब उसने आरोपियों से इस संबंध में बात की तो दोनों युवक उत्तेजित होकर गंदी गालियां देने लगे और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह तुरंत हजरतपुर थाने पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर को कंप्यूटर पर दर्ज किए जाने की पुष्टि कांस्टेबल 1115 विजयपाल सिंह ने की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।