Badaun News: डीजे के कंपटीशन में भिड़े कांवड़ियों के दो गुट

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बदायूं में कछला गंगा घाट से जल लेने जा रहे कांवड़ियों के दो गुट डीजे की आवाज को लेकर भिड़ गए। इससे पांच कांवड़ियों को चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीजे के कंपटीशन में भिड़े कांवड़ियों के दो गुट
डीजे के कंपटीशन में भिड़े कांवड़ियों के दो गुट

Badaun News: बदायूं, हिंदुस्तान टीम। कछला गंगा घाट से जल लेने जा रहे कांवड़ियों के दो गुट डीजे की आवाज के कंपटीशन को लेकर आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें पांच कांवड़ियों को चोटें आईं। सूचना पर अलापुर, उसावां और उसहैत थाना पुलिस के साथ सीओ उझानी मौके पर पहुंचे और भीड़ को समझाकर मामला शांत कराया। फिलहाल किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांवड़ियों की यात्रा

मामला उसहैत थाना क्षेत्र के सोतनदी पुल के पास का है। बुधवार रात करीब 12 बजे ग्राम करीमनगर से कांवड़ियों के दो जत्थे डीजे के साथ कछला गंगा घाट से जल लेने के लिए रवाना हुए थे। दोनों जत्थों में शामिल कांवड़िये सोतनदी पुल के पास पहुंचे, जहां डीजे की आवाज को लेकर दोनों पक्षों में कंपटीशन शुरू हो गया। देखते ही देखते बात कहासुनी तक पहुंच गई। इसके बाद दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गई और मामला बढ़ने पर कांवड़ियों में हाथापाई होने लगी। दोनों ओर से लात-घूंसे चले, जिसमें पांच कांवड़िये घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए भेजा।

पुलिस की कार्रवाई

यलों में करीमनगर निवासी योगेंद्र, आकाश, दिनेश, भानुप्रताप और चंद्रपाल शामिल हैं। सभी का मेडिकल कराया गया। सूचना पर अलापुर, उसावां और उसहैत थाना पुलिस के साथ सीओ उझानी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कांवड़ियों और मौके पर मौजूद लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई। पुलिस के अनुसार सभी घायलों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद आगे रवाना कर दिया गया। घायलों को मामूली चोटें आई हैं। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कांवड़ियों का जत्था गांव से रवाना हुआ था और पुलिस की गश्ती टीम भी उनके साथ चल रही थी। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शांति व्यवस्था कायम है।

घटना का विवरण

कांवड़ियों के दो गुटों में डीजे बजाने को लेकर कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में मारपीट के बाद पांच लोगों का मेडिकल कराया गया है। किसी भी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। कुछ लोगों के शराब के नशे में होने की भी जानकारी मिली है, उनकी पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी

सामान्य प्रश्न

कहां पर यह घटना घटी?
यह घटना उसहैत थाना क्षेत्र के सोतनदी पुल के पास घटी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: डीजे के कंपटीशन में भिड़े कांवड़ियों के दो गुट