पांच लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Feb 28, 2026 01:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - बदायूं में पुलिस ने पांच लाख रुपये मूल्य की एक किलो 10 ग्राम अफीम के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देश पर की गई।

पांच लाख की अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बदायूं, संवाददाता। पांच लाख रुपये कीमत की एक किलो 10 ग्राम अफीम के साथ पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। तलाशी के दौरान बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसएसपी बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत दातागंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वेदपाल सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर संस्कार स्कूल से आगे सड़क किनारे कच्ची चकरोड के मोड़ के पास से प्रशांत गुप्ता पुत्र कुलदीप गुप्ता निवासी मोहल्ला पंजाब वार्ड नंबर 13 दातागंज तथा हर्षित गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता निवासी मोहल्ला बड़ा परा कस्बा दातागंज को एक किलो 10 ग्रामअफीम सहित गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने दोनों के कब्जे से 1.010 किलोग्राम अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब पांच लाख रुपये आंकी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।