सराफ को चकमा देकर दो महिलाओं ने सोने की बालियां बदलीं

Feb 15, 2026 01:35 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - कछला रोड बाजार स्थित एक दुकान पर सर्राफ को दिया चकमा सराफ को चकमा देकर दो महिलाओं ने सोने की बालियां बदलीं सराफ को चकमा देकर दो महिलाओं ने सोने की बाल

सराफ को चकमा देकर दो महिलाओं ने सोने की बालियां बदलीं

उझानी। नगर में एक सर्राफ की दुकान पर पहुंचीं दो जालसाज महिलाएं सोने की दो बालियां बदलकर फरार हो गईं। तलाश के दौरान बाजार में मिली एक महिला को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है, जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को नगर के कछला रोड बाजार में रचित वर्मा की सर्राफ की दुकान पर दो महिलाएं पहुंचीं। सोने की बालियां खरीदने की बात कही। इस पर सराफ ने ग्राहक समझकर करीब 10 बालियां पसंद करने के लिए काउंटर पर रख दीं। देखने के बाद जालसाज महिलाएं बालियां पसंद न आने की बात कहकर दुकान से निकल आईं। जब सर्राफ ने दो बालियां बदली हुई देखीं तो वह बाजार की ओर दौड़ा, जहां उसे एक महिला मिल गई, जिसे उसने पुलिस के हवाले कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सर्राफ व्यापारी ने बताया कि महिलाओं ने बड़ी चालाकी से दिखाने के लिए दी गई सोने की बालियां बदलकर नकली बालियां रख दीं। वापस रखते समय डिजाइन बदली हुई नजर आने पर शक हुआ। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। हालांकि पकड़ी गई महिला के पास गायब हुई सोने की बालियां नहीं मिली हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।