Badaun News: सांड़ की लड़ाई में भरभराकर गिरा मकान, महिला सहित दो घायल
Badaun News: सांड़ की लड़ाई में भरभराकर गिरा मकान, महिला सहित दो घायल सांड़ की लड़ाई में भरभराकर गिरा मकान, महिला सहित दो घायल सांड़ की लड़ाई में भरभराकर गिरा मकान

Badaun News: बिसौली। क्षेत्र के वीरमपुर गांव में शुक्रवार को लड़ते-लड़ते दो सांड़ पक्के मकान से जा टकराये। सांड़ के टकराने से पक्का मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान में मौजूद महिला व युवक घायल हो गए। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घर में मौजूद लोगों को बाहर निकाला। घायलों को लिये सीएचसी ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मलबे में दबकर घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। बताया जाता है कि गांव निवासी हाकिम सिंह का पक्का मकान है। शुक्रवार को मकान के पास दो सांड़ आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लड़ाई के दौरान दोनों सांड़ एक मकान की दीवार से जोर-जोर से सिर टकराने लगे। कुछ देर बाद अचानक मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हालांकि घटना के समय बारिश नहीं हो रही थी। ग्रामीणों के मुताबिक मकान की दीवार मिट्टी-गारे की चुनाई से बनी थी。
घटनास्थल पर ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आननफानन में मलबा हटाकर अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकाला। हादसे के समय हाकिम सिंह की पुत्रवधू गुड्डो और युवक दिव्यांश 23 वर्ष मकान के अंदर मौजूद थे। मलबे की चपेट में आने से दिव्यांश के हाथ और गुड्डो के सिर में चोट आई।
घायलों का उपचार
पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मलबे में घरेलू सामान दबने से एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। एसडीएम प्रियंका गोयल ने राजस्व टीम को मौके पर जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।


