Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTwo Auto-lifters Arrested for Stealing Motorbikes in Bilsi Seven Bikes Recovered
चोरी की सात बाइकों के साथ दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

चोरी की सात बाइकों के साथ दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार

संक्षेप:

Badaun News - पुलिस ने बिल्सी इलाके में दूसरे प्रदेशों से बाइकें चोरी करके बेचने वाले दो ऑटोलिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की सात बाइकें बरामद की गई हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है और...

Sep 10, 2025 05:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

दूसरे प्रदेशों से बाइकें चोरी करके बिल्सी इलाके में बेचने वाले दो ऑटोलिफ्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कार्रवाई की है। गिरफ्तार ऑटोलिफ्टरों के पास से पुलिस ने चोरी की सात बाइकें बरामद की हैं। दोनों ऑटोलिफ्टरों को पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है। उनके गैंग के सरगना की तलाश शुरू कर दी गई है। एसएसपी डा.बृजेश सिंह द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत बिल्सी कोतवाली पुलिस मंगलवार को बेहटा गुसाईं ड्राइवर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को दो संदिग्ध बाइक सवार आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो वे घबराने लगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जब सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि वे ऑटोलिफ्टर हैं। पुलिस की पूछताछ में एक ऑटोलिफ्टर ने अपना नाम राजेश पुत्र कुंवरपाल निवासी अंबियापुर, कोतवाली बिल्सी और दूसरे ने अपना नाम अशोक बाबू पुत्र किशनलाल निवासी उरैना, थाना वजीरगंज बताया। पुलिस ने इन दोनों की निशानदेही पर पंजाब, हिमाचल और हरियाणा से चोरी की गई सात बाइकें बरामद कीं।