ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंशांतचित्त के नेता से आगरा-बरेली मंडल की राजनीति को साधने की कोशिश

शांतचित्त के नेता से आगरा-बरेली मंडल की राजनीति को साधने की कोशिश

मंडल के सबसे शांतिचित्त नेता कहे जोन वाले बीएल वर्मा को राज्यसभा का टिकट देकर पार्टी ने आगरा और बरेली मंडल की राजनीति साधने की कोशिश की। कल्याण सिंह...

शांतचित्त के नेता से आगरा-बरेली मंडल की राजनीति को साधने की कोशिश
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंTue, 27 Oct 2020 03:03 AM
ऐप पर पढ़ें

बदायूं। प्रमुख संवाददाता

मंडल के सबसे शांतिचित्त नेता कहे जोन वाले बीएल वर्मा को राज्यसभा का टिकट देकर पार्टी ने आगरा और बरेली मंडल की राजनीति साधने की कोशिश की। कल्याण सिंह के बाद लोधी समाज के बड़े नेता कहे जाने वाले बीएल वर्मा के जरिये पार्टी ने आने वाले चुनाव में बड़े वोट बैंक को साधने के साथ जिले की राजनीति में उनका कद और बढ़ाकर सभी नेताओं को संदेश देने का काम भी किया। उनके राज्यसभा के उम्मीदवार घोषित होने से जिले के भाजपाइयों में खुशी की लहर है। भाजपाई खुशी मना रहे हैं कि राज्यसभा के लिए पहली बार कोई उम्मीदवार घोषित किया है।

सोमवार की देररात को भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व ने राज्यसभा उम्मीदवार के लिए सूची जारी कर दी। सूची में यूपी से सात उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं जिसमें बदायूं निवासी सिड़को चेयरमैन (दर्जा राज्यमंत्री) बीएल वर्मा का नाम शामिल किया है। देर रात कार्यकर्ताओं को जब जानकारी हुई तो सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उझानी स्थित आवास पर पहुंचकर परिवार को बधाइयां दी हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय ने बताया कि बदायूं के लिए गौरव की बात है कि पहली बार कोई बदायूं से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार घोषित हुआ है।

कौन हैं बीएल वर्मा

बदायूं उझानी ब्लाक के ज्योरा पारवाला गांव में जन्मे एवं वर्तमान में उझानी कस्बा निवासी बनवारी लाल वर्मा बीएल वर्मा के नाम से मशहूर हैं। उनका राजनीतिक सफर वर्ष 1980 में शुरू हुआ। वर्ष 1980 में उन्हें संघ के खंड कार्यवाहक व तहसील प्रमुख के पद की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद 1984 में भाजयुमो के जिला महामंत्री बने और इसी बीच यूपी पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मुलाकात हुई। फिर वर्ष 1997 में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री बने और 2003 से 2007 तक दो बार भाजपा के प्रदेश मंत्री रहे। 2011 में कल्याण सिंह के साथ भाजपा छोड़कर जनक्रांति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बन गये। कल्याण सिंह के साथ 2012 में फिर भाजपा में शामिल हुये। इसके बाद वर्ष 2013 से 2015 तक भाजपा रूहेलखंड के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2016 में भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष बने और 2017 में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने। 4 मई 2018 को भाजपा ने सिडको चेयरमैन बनाया जो राज्यमंत्री स्तर का पद है।

आज करेंगे नामांकन

राज्यसभा उम्मीदवार घोषित बीएल वर्मा ने देररात बताया कि वह मंगलवार 27 अक्टूबर को लखनऊ में राज्यसभा के लिए नामाकंन दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र के लिए दस्तावेजों सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ अपना नामाकंन पत्र दाखिल करेंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें