ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बदायूंझुलसी महिला के साथ वार्ड में दरिंदगी की कोशिश, हंगामा

झुलसी महिला के साथ वार्ड में दरिंदगी की कोशिश, हंगामा

इंसानियत किस हद तक गिर सकती है, यह नजारा रविवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। बर्न वार्ड में झुलसी महिला के बिस्तार पर एक शोदहा आ धमका और पति की गैरमौजूदगी देख महिला से दरिंदगी की कोशिश करने...

इंसानियत किस हद तक गिर सकती है, यह नजारा रविवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। बर्न वार्ड में झुलसी महिला के बिस्तार पर एक शोदहा आ धमका और पति की गैरमौजूदगी देख महिला से दरिंदगी की कोशिश करने...
1/ 4इंसानियत किस हद तक गिर सकती है, यह नजारा रविवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। बर्न वार्ड में झुलसी महिला के बिस्तार पर एक शोदहा आ धमका और पति की गैरमौजूदगी देख महिला से दरिंदगी की कोशिश करने...
इंसानियत किस हद तक गिर सकती है, यह नजारा रविवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। बर्न वार्ड में झुलसी महिला के बिस्तार पर एक शोदहा आ धमका और पति की गैरमौजूदगी देख महिला से दरिंदगी की कोशिश करने...
2/ 4इंसानियत किस हद तक गिर सकती है, यह नजारा रविवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। बर्न वार्ड में झुलसी महिला के बिस्तार पर एक शोदहा आ धमका और पति की गैरमौजूदगी देख महिला से दरिंदगी की कोशिश करने...
इंसानियत किस हद तक गिर सकती है, यह नजारा रविवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। बर्न वार्ड में झुलसी महिला के बिस्तार पर एक शोदहा आ धमका और पति की गैरमौजूदगी देख महिला से दरिंदगी की कोशिश करने...
3/ 4इंसानियत किस हद तक गिर सकती है, यह नजारा रविवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। बर्न वार्ड में झुलसी महिला के बिस्तार पर एक शोदहा आ धमका और पति की गैरमौजूदगी देख महिला से दरिंदगी की कोशिश करने...
इंसानियत किस हद तक गिर सकती है, यह नजारा रविवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। बर्न वार्ड में झुलसी महिला के बिस्तार पर एक शोदहा आ धमका और पति की गैरमौजूदगी देख महिला से दरिंदगी की कोशिश करने...
4/ 4इंसानियत किस हद तक गिर सकती है, यह नजारा रविवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। बर्न वार्ड में झुलसी महिला के बिस्तार पर एक शोदहा आ धमका और पति की गैरमौजूदगी देख महिला से दरिंदगी की कोशिश करने...
हिन्दुस्तान टीम,बदायूंMon, 22 Oct 2018 12:15 AM
ऐप पर पढ़ें

इंसानियत किस हद तक गिर सकती है, यह नजारा रविवार को जिला अस्पताल में देखने को मिला। बर्न वार्ड में झुलसी महिला के बिस्तार पर एक शोदहा आ धमका और पति की गैरमौजूदगी देख महिला से दरिंदगी की कोशिश करने लगा। महिला के शोर शराबा से तीमारदार एकत्र गए।

उन्होंने शोहदे को पकड़कर जममकर धुन दिया। वार्ड से लेकर परिजन चौकी तक दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई लगाते हुए ले गए और जमकर हंगामा किया। वहीं चौकी पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है। तहरीर पर रिपोर्ट की तैयारी चल रही है। मामला जिला अस्पताल के वर्न वार्ड का है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी निवासी महिला आग से झुलस गई थी।

परिजनों ने उसे जिला अस्तपाल में भर्ती कराया था। रविवार को झुलसी महिला वर्न वार्ड में मौजूद थी और उसका पति बाहर दवा लेने के लिए गया था। इसी दौरान दातागंज निवासी असलम वार्ड में आ धमका और उसके साथ छेड़छा़ड कर दरिंगदी की कोशिश करने लगा। असलम की हरकत से महिला घबरा गई और चीखने चिल्लाने लगी। महिला की चीख पुकार सुन वार्ड में मौजूद तीमारदार मौके पर पहुंच गए और आरोपी असलम को मौके से पकड़ लिया।

भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई लगा दी। कई बार पिटाई के दौरान आरोपी असलम में छूटकर भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे अस्पताल परिसर में दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई लगाई। इधर सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को भीड़ से अपनी हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले आई। इधर परिजनों ने अस्ताल में हंगामा किया और कहा कि अस्पताल प्रशासन की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है, यहां भर्ती महिलाओं के साथ बाहरी लोग ऐसा व्यव्हार कर रहे हैं, इन बातों को लेकर परिजन आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे, मौजूद पुलिस ने सभी को समझाया और तहरीर देने को कहा।

पुलिस ने कहा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजें। इसके बाद पुलिस आरोपी को कोतवाली ले आई। पुलिस ने आरोपी से मामले की पूछताछ की है। वहीं पीड़ित महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अस्पताल में असुरक्षित हैं महिलाएंजिला पुरूष अस्पताल में पिछले छह महीने में करीब दर्जन भर से ज्यादा घटनाएं ऐसी हुई हैं। जिनमें महिलाएं सुरक्षित नहीं रही हैं, कभी महिलाओं के साथ लूटपाट हुई, तो कभी छेड़छाड़ हुई।

जिसमें मरीजों से लेकर स्टाफ तक यह हालात हैं। काफी दिन पहले पेइंग वार्ड में महिला के साथ छेड़छाड़ हुई थी। इसके बाद अस्पताल के वार्डवार्य ने महिला मरीज के वस्त्रों में हाथ डाल दिया था, इसके बाद स्टाफ नर्स ने वार्डवाय पर जबरदश्ती करने का आरोप लगाया था। इसके बाद कुछ दिन पहले वार्ड में फिर से स्टाफ नर्स के साथ कर्मचारी ने छेड़छाड़ की। इसके अलावा तमाम घटनाएं ऐसी हुई हैं, जहां महिलाओं की आबरू लूटी गई हो या प्रयास किया गया।

इसके बाद भी इंतजाम आज तक कोई नहीं हुए हैं।

अस्पताल चौकी पुलिस आरोपी को लेकर आई थी, मामला संगीन है। महिला के पति की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।

ओमकार सिंह, सदर कोतवाल

घटना के बारे में मुझे जानकारी नहीं हैं, अगर ऐसी घटना हुई है तो कार्रवाई निश्चित होनी चाहिए, मैंने वैसे पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों से कह रखा है लगातार वार्डों की ओर वह राउड लेते रहते हैं, अस्पताल के कर्मचारियों को भी मैंने कह रखा है कि वह परिजनों के अलावा बाहरी व्यक्ति को वार्ड में न घुसने दें।

डॉ. भरत भूषण पुस्कर, सीएमएस जिला पुरूष अस्पताल

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें