ओवरलोड ट्रक का टायर फटा, कार क्षतिग्रस्त

Apr 07, 2026 02:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - फैजगंज बेहटा में एक परिवार दावत से लौटते समय एक हादसे का शिकार हो गया। उनके वाहन के पास ओवरलोड ट्रक का पिछला टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर कार के पास जा घुसा। कार के दरवाजे और खिड़कियाँ क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन परिवार के सदस्यों को मामूली चोटें आईं।

ओवरलोड ट्रक का टायर फटा, कार क्षतिग्रस्त

फैजगंज बेहटा। क्षेत्र में चंदौसी से दावत खाकर लौट रहे कस्बा फैजगंज के रहने वाले फारूक अपने परिवार के साथ कार से घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार एमएफ हाईवे पर ओरछी स्थित एक नर्सिंग होम के सामने पहुंची, तभी बिसौली की ओर से आ रहे रेता से लदे ओवरलोड ट्रक का पिछला टायर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि ट्रक अनियंत्रित होकर कार के बराबर में जा घुसा, जिससे कार का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान कार के दरवाजे पिचक गए और खिड़कियों के शीशे टूटकर अंदर बैठे परिजनों पर जा गिरे।

गनीमत रही कि फारूक और उनके परिवार के सदस्यों को केवल मामूली चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।