बिना चले ट्रक पर आठ ऑनलाइन चालान, तीन लाख जुर्माना
Badaun News - सिविल लाइंस कोतवाली बरातेगदार का मामला, माइनटैक से मुरादाबाद क्षेत्र में चालानसिविल लाइंस कोतवाली बरातेगदार का मामला, माइनटैक से मुरादाबाद क्षेत्र में

बदायूं। ट्रक स्वामी ने बिना वाहन चलाए ऑनलाइन चालान होने की शिकायत मुरादाबाद के खनन अधिकारियों, आईजीआरएस पोर्टल व स्थानीय उच्च अधिकारियों से की है। उनका कहना है कि मई 2025 से माइनटैक के जरिए मुरादाबाद क्षेत्र में आठ चालान, करीब तीन लाख रुपये के, काटे जा चुके हैं। आरोप है कि दूसरे डंपर की फोटो लगाकर कार्रवाई की गई, जबकि ट्रक खड़ा है। मामले की जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। मामला सिविल लाइंस कोतवाली के गांव बरातेगदार का है। यहां के रहने वाले कृष्ण कुमार सिंह यूपी-24T 3021 नंबर के ट्रक का संचालन कर जीविका अर्जित करते हैं।
उनका कहना है कि मुरादाबाद के एक कैफे से माइनटैक पंजीकरण कराने के बाद से मई 2025 से उनके वाहन नंबर पर लगातार ऑनलाइन चालान दर्ज होने लगे। ये चालान मुरादाबाद क्षेत्र के उन स्थानों के बताए जा रहे हैं, जहां उनका ट्रक कभी गया ही नहीं। लगातार चालान बढ़ने पर उन्होंने मुरादाबाद खनन विभाग, आईजीआरएस पोर्टल और बदायूं के अधिकारियों को शिकायत भेजी, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। चालानों की संख्या आठ तक पहुंच चुकी है और कुल राशि करीब तीन लाख रुपये बताई जा रही है, जिसके भुगतान के नोटिस भी उन्हें मिल रहे हैं। जांच पड़ताल के दौरान उन्हें चालान रिकॉर्ड में एचआर-38 नंबर के खनन डंपर की तस्वीर दिखाई दी, जबकि चालान उनके यूपी-24T 3021 नंबर पर दर्ज हैं। उनका कहना है कि उनका वाहन लकड़ी बॉडी वाला ट्रक है और कई बार खड़ा रहने के बावजूद सिस्टम में उसे संचालित दिखाकर चालान कर दिए गए। उन्होंने संबंधित विभाग को जीपीएस लोकेशन समेत अन्य साक्ष्य भी उपलब्ध कराए, मगर कार्रवाई नहीं हुई। आर्थिक दबाव और लगातार नोटिसों के चलते उन्होंने फिलहाल ट्रक खड़ा कर दिया है। उनका आरोप है कि तकनीकी गड़बड़ी और गलत फोटो के आधार पर कार्रवाई हुई है, जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है और अब वे पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




