
हाईवे पर ट्रक में लगी आग से गत्ता जलकर राख
Badaun News - हाईवे पर ट्रक में लगी आग से गत्ता जलकर राख हाईवे पर ट्रक में लगी आग से गत्ता जलकर राखहाईवे पर ट्रक में लगी आग से गत्ता जलकर राखहाईवे पर ट्रक में लगी आ
उसहैत,संवाददाता। बनारस से गत्ता लेकर गाजियाबाद जा रहे ट्रक में अचानक आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में ट्रक का पिछला हिस्सा और लदा गत्ता जलकर राख हो गया। चलते ट्रक से अचानक उठी लपटों को देखकर ड्राइवर ने समय रहते जान बचाई, जबकि राहगीरों की मदद से आग पर देर से ही सही, काबू पाया जा सका। कस्बा उसहैत के वार्ड संख्या दो निवासी रंजीत कुमार पुत्र रूपराम अपने गाजियाबाद स्थित ट्रक को चलाते हैं। वह बनारस से गत्ता भरकर गाजियाबाद लौट रहे थे। रास्ते में वे कुछ समय के लिए घर पहुंचे और खाना खाने के बाद ट्रक लेकर पुनः गंतव्य की ओर चल दिए।
जैसे ही ट्रक उसहैत पुल से गुजरा, पीछे से अचानक धुआं और तेज लपटें उठने लगीं। ड्राइवर रंजीत ने तुरंत ट्रक रोककर छलांग लगा दी और जान बचाई। मौके पर मौजूद लोगों ने बाल्टियों और मिट्टी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रक का पिछला हिस्सा और गत्ता पूरी तरह जल चुका था। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रूप से आशंका जताई जा रही है कि घर्षण या किसी चिंगारी के कारण गत्ते में आग भड़की, जो तेजी से फैल गई। पुलिस ने कहा कि आग लगने के सटीक कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक तथ्यों को एकत्र किया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




