ट्रक की ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, एक घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - एमएफ हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बिसौली की ओर आ रहे ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर के मालिक का नौकर चिम्मनलाल घायल हो गया। ट्रैक्टर स्वामी गन्ना बोने के लिए बीज लेकर जा रहा था। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया।

ट्रक की ट्रैक्टर ट्राली में मारी टक्कर, एक घायल

एमएफ हाईवे पराग दूध फैक्ट्री स्थित तेज रफ्तार बदायूं की तरफ से आ रहा ट्रक ने बिसौली की ओर से आ रहा ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी। ट्रॉली पर बैठा ट्रैक्टर स्वामी का नौकर चिम्मनलाल 38 वर्ष पुत्र बहादुर सिंह निवासी भगवतीपुर घायल हो गया। ट्रैक्टर स्वामी चिंकू पटेल पुत्र जगदीश सिंह अपने ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना बोने के लिए गन्ने का बीज भरकर अपने गांव भगवतीपुर बदायूं की तरफ को बिसौली की तरफ से ला रहा था। तभी बदायूं की तरफ से आ ट्रक ने टक्कर मार दी टक्कर होते ही गन्ने से भरी ट्राली के ऊपर बैठा नौकर हाईवे पर नीचे की ओर गिर गया।

पुलिस ने मौके पर घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।