चौ. अजित सिंह की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
बदायूं में युवा राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। नेता जितेंद्र सिंह ने उन्हें किसानों का मसीहा बताया और उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का उल्लेख किया। कई नेता इस अवसर पर उपस्थित रहे।

बदायूं। युवा राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व रालोद संस्थापक स्व. चौधरी अजित सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया। वरिष्ठ नेता जितेंद्र सिंह ने उन्हें किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि उन्होंने सदैव चौधरी चरण सिंह की विरासत को आगे बढ़ाया। राष्ट्रीय सचिव योगेश यादव ने बताया कि सात बार के सांसद रहे अजित सिंह ने किसान आंदोलनों में अहम भूमिका निभाई। अधिवक्ता सभा अध्यक्ष फुरकान खान, कौशिक प्रताप सिंह और हरिनंदन सिंह पटेल, विनोद शाक्य, विपिन यादव, चिराग चौधरी, आतिफ आरफी, डॉ. हरिनंदन पटेल, लता पटेल, फुरकान खान, तस्लीम गाजी, राजीव यादव, राजकुमार बघेल, अनिल यादव, आकाश व बंटी शर्मा आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


