Badaun News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, आतिशबाजी जैसा दिखा नजारा

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: दहगवां नगर पंचायत में शुक्रवार सुबह ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे तेज चिंगारियां निकलने लगीं। स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। आग के कारण मार्केट की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और बिजली विभाग को सूचना दी गई।

Badaun News:  ट्रांसफार्मर में लगी आग, आतिशबाजी जैसा दिखा नजारा

Badaun News: दहगवां, संवाददाता। नगर पंचायत दहगवां में पैथोलॉजी व आढ़त के पास बिजली के खंभे पर रखे ट्रांसफार्मर में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद तेज चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ देर तक ऐसा नजारा दिखाई दिया, जैसे आसमान में आतिशबाजी छोड़ी जा रही हो। आग और चिंगारियों के चलते आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद मार्केट की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। काफी देर तक ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलती रही। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, आतिशबाजी जैसा दिखा नजारा