राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित होकर कार्य करते कार्यकर्ता : बीएल वर्मा
Badaun News - 14 बीडीएन 78--बिनावर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का कुंवरगांव में शुभारंभ करने के बाद पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा।

बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत बिनावर, मुजरिया, सहसवान नगर, दातागंज ग्रामीण, म्याऊं, बगरैन मंडल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। बिनावर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का कुंवरगांव में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शुभारंभ किया।केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि संगठन का विस्तार तभी संभव है, जब कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग के बीच सक्रिय रहकर संवाद स्थापित करें। भाजपा कार्यकर्ता समाज के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखते हैं और लोगों की समस्याओं को समझकर उन्हें संगठन से जोड़ने का प्रयास करते हैं।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा भाजपा का इतिहास त्याग, तपस्या और राष्ट्र समर्पण की भावना से जुड़ा हुआ है।
पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार ने कहा जनसंघ से प्रारंभ हुई यह वैचारिक यात्रा आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक विशाल जनआंदोलन का स्वरूप ले चुकी है। पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनकल्याण और विकास के अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।वरिष्ठ नेता मनोज कृष्ण गुप्ता ने कहा भाजपा की मूल प्रेरणा पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा प्रतिपादित एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत हैं। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक प्रमुख वजीरगंज गुड्डू देवी, ब्लॉक प्रमुख सालारपुर विचित्रा देवी, चेयरमैन जगदीश लोनिया, राणा प्रताप सिंह, डॉ. शैलेश पाठक, राजेश्वर सिंह पटेल, अरुण प्रकाश, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज माहेश्वरी, जिला मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


