कुष्ठ रोग का सभी अस्पतालों पर इलाज
Feb 27, 2026 01:46 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
Badaun News - बदायूं के सीएमओ कार्यालय में कुष्ठ के प्रति जागरूकता और उपचार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. मोहन झा की उपस्थिति में, डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने अस्पतालों और ब्लॉकों के फार्मासिस्टों को कुष्ठ के लक्षण, पहचान और इलाज के बारे में जानकारी दी।

बदायूं। शहर के सीएमओ कार्यालय स्थित एनएचएम सभागार में सीएमओ डॉ. रामेश्वर मिश्रा के आदेश पर जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. मोहन झा की उपस्थिति में बैठक की गई। जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता ने जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल एवं सभी ब्लॉकों के फार्मासिस्टों को कुष्ठ का प्रशिक्षण दिया। कुष्ठ की प्रचार सामग्री का वितरण कर उसके लक्षण, पहचान चिन्ह एवं इलाज के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


