Badaun News: अग्निवीर में चयन न होने पर युवक ने की खुदकुशी

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: उसावां थाना क्षेत्र में एक युवक ने अग्निवीर में चयन न होने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। 20 वर्षीय सौरभ कुमार का सपना सेना में भर्ती होना था, लेकिन हाल ही में परिणाम में असफलता ने उसे मानसिक तनाव में डाल दिया। परिजनों और ग्रामीणों ने शव को फंदे से नीचे उतारा।

अग्निवीर में चयन न होने पर युवक ने की खुदकुशी
अग्निवीर में चयन न होने पर युवक ने की खुदकुशी

Badaun News: उसावां। उसावां थाना क्षेत्र में अग्निवीर में चयन न होने से आहत युवक ने फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। गांव के बाहर लोगों ने शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से नीचे उतारा। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए गंगा किनारे शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उसावां थाना क्षेत्र के गांव मिल्लिया निवासी रुाकेश खेती किसानी करते हैं। उनका बड़ा बेटा 20 वर्षीय सौरभ कुमार पिछले साल से अग्निवीर में जाने के लिए तैयारी कर रहा था।

वह रोज सुबह को उठकर रेस लगाता और सेना में जाने की तैयारी करता रहा। उसका सपना देश की सेवा करना था। हाल ही में उसने अग्निवीर की परीक्षा दी तो कुछ समय पहले परिणाम आने पर उसका चयन नहीं हुआ।परिजनों ने बताया कि अग्निवीर में चयन न होने से वह काफी आहत था और मानसिक तनाव में रहने लगा। परिजनों ने उसको काफी समझाया ताकि वह अवसाद से बाहर आ सके, लेकिन वह गुमशुम रहने लगा। शनिवार की देर शाम परिजनों ने उससे खाना खाने को कहा तो हल्का खाना खाने के बाद वह चारपाई पर सोने चला गया। भोर में परिजनों ने देखा कि सौरभ अपनी चारपाई पर नहीं है तो वह ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश को निकले। इसी दौरान गांव के बाहर देखा कि वह पेड़ पर बने फंदे से लटक रहा है। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ उसको फंदे से नीचे उतारा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों में चीखपुकार मच गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।