Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTragic Suicide 20-Year-Old Kulsum Hangs Herself at Home in Badaun
युवती ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दी

युवती ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दी

संक्षेप: Badaun News - बदायूं। युवती ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते

Tue, 4 Nov 2025 01:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

बदायूं। युवती ने अपने ही घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के अयोध्यागंज मोहल्ले का है। यहां के रहने वाले अब्दुल सलाम की 20 वर्षीय बेटी कुलसुम ने अपने ही घर में फंदा लगाकर जान दे दी। परिवार के लोगों ने बताया कि कुलसुम की मां दो दिन पहले किसी रिश्तेदार की मौत में शामिल होने के लिए गई हुई थी। घर पर केवल कुलसुम और उसके पिता अब्दुल सलाम थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अब्दुल सलाम खाना खाने के बाद दुकान पर सामान लेने चले गए, इसी दौरान जब वह लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने बेटी को आवाज दी, पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से झांककर देखा तो कुलसुम फंदे से लटकी हुई थी। आनन-फानन में पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची उझानी कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।