सड़क हादसों में आईटीआई के दो छात्रों समेत चार की मौत
Badaun News - बदायूं में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जिनमें दो आईटीआई के छात्र शामिल हैं। पहले हादसे में बाइक सवार दो छात्रों को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दूसरे में डीसीएम के टकराने से एक चालक की मौत हुई, जबकि तीसरे में बस की टक्कर से 80 वर्षीय व्यक्ति की जान गई।

बदायूं, संवाददाता। जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में आईटीआई के दो छात्रों समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पहला हादसा बिनावर थाना क्षेत्र के बरेली-मथुरा हाईवे स्थित चंदन नगर खरैर के पास ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर हुआ। थाना क्षेत्र के पुठी सराय के रहने वाले आईटीआई की क्लास करने के बाद घर लौट रहे बाइक सवार आदित्य मिश्रा 17 वर्ष पुत्र मोहित मिश्रा अपने गांव के ही अंशुल 18 वर्ष पुत्र भोजराज और पड़ोस के गांव वृंदावन के रहने वाले गौरव 15 वर्ष पुत्र कल्याण के साथ घर लौट रहे थे।
तभी ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर आदित्य व अंशुल की मौत हो गई, जबकि गौरव घायल हो गया। दूसरा हादसा सहसवान कोतवाली के मेरठ-दिल्ली हाईवे स्थित चार नंबर चौकी के पास बने पेट्रोल पंप के आगे चल रहे ट्रक से पीछे से डीसीएम के टकराने से हुआ। इसमें डीसीएम चालक, फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के सुराया गांव के रहने वाले शमसुद्दीन की मौत हो गई, जबकि डीसीएम में सवार जुबैद, 18 वर्ष व सोनू घायल हो गया। वहीं तीसरा हादसा सिविल लाइंस कोतवाली के आंबेडकर तिराहे के पास बदायूं डिपेा की बस की टक्कर से दूध लेने जा रहे सदर कोतवाली के शिवपुरम गली नंबर चार के रहने वाले विद्युत निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी किशोरी लाल, 80 वर्ष की मौत हो गई।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




