उझानी की बंद मेंथा फैक्ट्री में अलाव ताप रहे तीन गार्डों की दम घुटने से मौत
Badaun News - उझानी की बंद मेंथा फैक्ट्री में अलाव ताप रहे तीन गार्डों की दम घुटने से मौत उझानी की बंद मेंथा फैक्ट्री में अलाव ताप रहे तीन गार्डों की दम घुटने से मौत

बदायूं। उझानी में बंद पड़ी मेंथा फैक्ट्री के गार्ड रूम में अलाव तापते समय दम घुटने से तीन सुरक्षा गार्डों की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और परिजन शव उठाने से इंकार कर हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी फैक्ट्री में कुछ माह पहले आंधी-तूफान के दौरान आग लगने से एक मजदूर की मौत भी हुई थी। उझानी कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली हाईवे स्थित कुड़ा नरसिंहपुर गांव का है। यहां बंद पड़ी मेंथा फैक्ट्री के गार्ड रूम में अलाव ताप रहे तीन सुरक्षा गार्डों की दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
मृतकों की पहचान मूसाझाग के रहने वाले भानु यादव (30) पुत्र श्रीपाल, मुजरिया थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव निवासी जोगिंदर (30) पुत्र राम बहादुर और सिविल लाइंस कोतवाली के नाई गांव निवासी विवेक (25) के रूप में हुई है। तीनों बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। बताया गया है कि तीनों गार्ड फैक्ट्री के गार्ड रूम में बैठकर अलाव ताप रहे थे, इसी दौरान कमरे में धुआं भरने से दम घुटने की आशंका है। गार्डों की मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। परिजन दो सुरक्षा गार्डों के शव उठाने नहीं दे रहे हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और लोगों को समझाने के साथ जांच-पड़ताल में जुटे हुए हैं। यह वही फैक्ट्री है जिसमें मई 2025 में आंधी-तूफान के दौरान आग लगने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था और एक मजदूर की दबने से मौत हुई थी। परिजन गंभीर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




