घर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Mar 12, 2026 01:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - उसहैत में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। पति ने खेत से लौटते समय पत्नी को फंदे पर लटका पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच जारी है, लेकिन मायके पक्ष की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

घर में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

उसहैत, संवाददाता। विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। खेत से लौटे पति ने दरवाजा खोलकर देखा तो पत्नी को फंदे पर लटका पाया, जिससे घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है। मामला उसहैत थाना क्षेत्र के गांव मंसा नगला का है। यहां रहने वाले शरदवीर की पत्नी मेनका का शव बुधवार शाम घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। तीन साल पहले शरदवीर की शादी शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के गांव कबरा की रहने वाली मेनका के साथ हुई थी।

बुधवार शाम करीब चार बजे शरदवीर खेत से घर लौटा तो कमरे में पत्नी को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। इसी बीच सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।