Badaun News: बदायूं में उल्टी, बुखार से सगे भाइयों की मौत

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बदायूं। दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में सगे भाइयों को उल्टियां

Badaun News: बदायूं में उल्टी, बुखार से सगे भाइयों की मौत

Badaun News: बदायूं। दहगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में सगे भाइयों को उल्टियां आने के साथ ही तेज बुखार आ गया। परिजनों ने उनका इलाज कराया, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बुखार पर काबू नहीं हो पाया जिससे दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। दो जवान मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया तो गांव में फैली बीमारी की वजह से दहशत बढ़ गई। उल्टी और बुखार से दो सगे भाइयों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग गांव में काला पीलिया फैलने की बात कह रहा है। फिलहाल गांव के सभी लोगों की जांचें की जा रही हैं。

बीमारी की चपेट में गांव

पिछले करीब सात दिनों से गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में लोग उल्टी और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। चार दिन पहले गांव के ही होरीलाल के बेटे 20 वर्षीय मोरपाल और 18 वर्षीय ब्रजेश भी बुखार की चपेट में आ गए। दोनों को उल्टियां हुईं इसके बाद तेज बुखार आना शुरू हो गया। दोनों भाइयों को स्थानीय चिकित्सकों के यहां इलाज हुआ, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। दोनों की लगातार हालत बिगड़ती जा रही थी। इसी दौरान दोनों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई

दो सगे भाइयों की मौत होने से उनके परिवार में कोहराम मच गया। इधर, गांव में उल्टी और बुखार के अन्य मरीजों में बीमारी को लेकर दहशत फैल गई। शुक्रवार को बीमारी से दो भाइयों की मौत की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। इसके बाद आनन-फानन में दहगवां स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। टीम ने गांव में जाकर मरीजों की जांच शुरू की है, गांव में सभी मरीजों को दवाएं दी जा रही हैं। प्रारंभिक जांच में गांव में काला पीलिया के लक्षण बताए जा रहे हैं।

संक्रमण की जांच

पुष्टि के लिए उनके सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। गांव में एक साथ संक्रामक बीमारी फैलने से स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है। इस संबंध में एमओआइसी दहगवां डॉ. पीयूष यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही तुरंत टीमों को गांव भेजा गया है। टीमें गांव में घर-घर जाकर मरीजों को प्राथमिक उपचार देने के साथ ही संक्रमण की जांच के लिए सैंपलिंग कर रही हैं।

सामान्य प्रश्न

गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में क्या बीमारी फैल रही है?
गांव नसीरपुर टप्पा मलसई में उल्टी और बुखार फैल रहा है, और स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि काला पीलिया फैलने की संभावना है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।