Badaun News: बारिश से गिरी मकान की छत, महिला की मौत
Badaun News: हादसा---बारिश से गिरी मकान की छत, महिला की मौत10 बीडीएन 14--उघैती इलाके के रघुनाथपुर पीपरी गांव एक मकान की छत गिरने से महिला की मौत के बाद मौजूद लो

Badaun News: उघैती, संवाददाता। लगातार हो रही बारिश के बीच रात में एक मकान की छत भरभराकर गिर गई। कमरे में सो रही महिला मलबे में दब गई। परिजन उसे तत्काल बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटनास्थल का विवरण
उघैती थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर पीपरी में गुरुवार रात लगातार हो रही बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी गुड्डो देवी 35 वर्ष पत्नी महिपाल सिंह अपने कमरे में सो रही थीं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बरामदे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे कमरे की छत पर लगे सीमेंट के गाटर और पटिया अचानक टूटकर भरभराकर नीचे गिर पड़े। पूरा मलबा गुड्डो देवी के ऊपर आ गिरा। तेज धमाके की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल में घटना की पुष्टि
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने गुड्डो देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना पर गांव के लेखपाल रामपाल शाक्य ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मकान को हुए नुकसान का आकलन किया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आवासीय राहत उपलब्ध कराने की मांग प्रशासन से की है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


