नलकूप पर करंट लगने से किसान की मौत
कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर में शनिवार शाम एक व्यक्ति प्रेमवीर जाटव की करंट लगने से मौत हो गई। वह अपने नलकूप पर काम कर रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मदद के...

कोतवाली क्षेत्र के गांव भानपुर में शनिवार शाम करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रेमवीर जाटव 42 वर्ष पुत्र राम प्रसाद के रूप में हुई है। वह अपने निजी नलकूप पर काम कर रहे थे, तभी तार में पैर उलझने से अचानक करंट की चपेट में आ गए। करीब साढ़े चार बजे हुई इस घटना में प्रेमवीर मौके पर ही गिर पड़े। परिजन और ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। मृतक चार भाइयों में से एक थे, विवाहित थे, किंतु उनकी कोई संतान नहीं थी। सूचना पर एसआई विनय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
साथ शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक मेहनती और मिलनसार स्वभाव के थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


