Badaun News: घर की दीवार में उतरा करंट, पांच वर्षीय मासूम की मौत

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बदायूं के ग्राम सुरैनी में बारिश के कारण एक घर की दीवार में करंट आने से 5 वर्षीय प्रशांत की मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया और बिना सूचना के अंतिम संस्कार कर दिया। यह घटना गांव में करंट से हुई दूसरी मौत है, जिससे इलाका दहशत में है।

Badaun News: घर की दीवार में उतरा करंट, पांच वर्षीय मासूम की मौत

Badaun News: बदायूं। फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम सुरैनी में करंट लगने से होने वाले हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार से लगातार हो रही बारिश के कारण एक घर की दीवार में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और पुलिस को बिना सूचना दिए ही मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। महज कुछ ही दिनों के अंतराल में इसी गांव में करंट से यह दूसरी मौत है। जिससे पूरे गांव में दहशत है। ग्राम सुरैनी निवासी पंकज लोधे राजपूत का पांच वर्षीय पुत्र प्रशांत घर पर ही खेल रहा था।

बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से उनके घर की एक दीवार में अचानक करंट उतर आया। खेलते समय मासूम प्रशांत उस दीवार के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। हादसे के बाद बदहवास परिजन आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए चंदौसी के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। प्रशांत अपने घर का बड़ा बेटा था। वह तीन भाई-बहनों (दो लड़के और एक लड़की) में सबसे बड़ा था। घर के बड़े बेटे की इस तरह अचानक हुई मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि अस्पताल में बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबदायूंBadaun News: घर की दीवार में उतरा करंट, पांच वर्षीय मासूम की मौत