ककोड़ा धाम में स्नान के दौरान इकलौते बेटे की डूबने से मौत

Nov 06, 2025 11:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

Badaun News - बदायूं के कादरचौक में गंगा स्नान के दौरान 31 वर्षीय चरण सिंह गहरे पानी में डूब गया। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से कोहराम मच गया है। पत्नी और तीन बच्चों का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ककोड़ा धाम में स्नान के दौरान इकलौते बेटे की डूबने से मौत

बदायूं। परिवार के साथ गंगा स्नान करने गया परिवार का इकलौता बेटा अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। परिजन चीखते-चिल्लाते रह गए, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कादरचौक इलाके में लगे मेला ककोड़ा धाम गंगा घाट पर बुधवार को स्नान करने पहुंचे कादरचौक थाना क्षेत्र के दुर्जन नगला गांव निवासी चरण सिंह (31)की डूबने से मौत हो गई।

बताया गया कि चरण सिंह अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से गंगा स्नान के लिए मेले में आया था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। परिजनों व अन्य श्रद्धालुओं ने बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक गोताखोर और फ्लड पीएसी के जवान मौके पर पहुंचे, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे मृतक के चचेरे भाई पप्पू ने बताया कि चरण सिंह अपने परिवार का इकलौता सहारा था। उसके माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं। अब उसकी मौत से पत्नी और तीन छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने पालन-पोषण की चिंता खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि चरण सिंह खेतीबाड़ी करके किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;