Badaun News: श्मशान के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: बदायूं में 19 वर्षीय प्रदीप का शव गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पेड़ पर लटका मिला। छह-सात दिन पहले उसे बुखार आया था, जिसके बाद उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन शव मिलने के बाद कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

श्मशान के पास पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Badaun News: बदायूं। घर से निकले युवक का शव गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। छह-सात दिन पहले उसे बुखार आया था, जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मामला बिनावर थाना क्षेत्र के मई रजऊ गौटिया गांव का है। यहां के रहने वाले 19 वर्षीय प्रदीप पुत्र प्रेमपाल शुक्रवार दोपहर घर से कहीं चले गए थे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला।

रात में जानकारी मिली कि गांव के बाहर श्मशान भूमि के पास पेड़ पर उनका शव फंदे से लटका हुआ है। घटना के बाद परिवार में चीखपुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रदीप के बड़े भाई राजवीर ने बताया कि छह-सात दिन पहले उसे बुखार आया था, जिसके बाद से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार ने उसका काफी इलाज भी कराया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ और वह उल्टी-सीधी हरकतें करने लगा था। प्रदीप अपने पांच भाइयों में सबसे छोटा था और उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। गांव में चर्चा है कि करीब आठ दिन पहले भी उसने घर में फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था, जिसके बाद उसका बरेली के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।