Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsTragic Death of Young Man While Repairing Inverter in Dharera Village
इन्वर्टर का करंट लगने से युवक की मौत

इन्वर्टर का करंट लगने से युवक की मौत

संक्षेप:

Badaun News - इन्वर्टर ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक दीपक की मौत हो गई। घटना शनिवार को धरैरा गांव में हुई। दीपक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में कोहराम मच गया है और शव...

Sep 28, 2025 04:47 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share Share
Follow Us on

इन्वर्टर ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना शनिवार की दोपहर करीब एक बजे गांव धरैरा की है। गांव निवासी दीपक पुत्र नरेश पाल के घर में लगा इनवर्टर खराब हो गया था, जिसे ठीक करने के लिए दीपक ने प्रयास शुरू किया। तभी अचानक इन्वर्टर में करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन आननफानन में डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देर शाम बिना पुलिस सूचना दिए परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक दीपक माता-पिता का इकलौता बेटा था। आठ महीने पहले ही खितौरा गांव से उसकी शादी हुई थी। बेटे की मौत से जहां मां, पिता और बहनें बेहाल हो रही थीं, वहीं मृतक की पत्नी भी बार-बार बेहोश हो रही थी। घर में मची चीख-पुकार से पड़ोसियों के चूल्हे तक नहीं जले।