Badaun News: युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

हिन्दुस्तान, बदायूं
Follow us on Google News
share

Badaun News: उसहैत के खेड़ा जलालपुर गांव निवासी युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन।

Badaun News: युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या

Badaun News: उसहैत, संवाददाता। क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर में घर में कहासुनी होने के बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन उसको आनन-फानन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मेडिकल कॉलेज में उपचार

राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। गांव खेड़ा जलालपुर निवासी 24 वर्षीय सुधीर उर्फ सुबोध पुत्र नंदकिशोर जाटव शुक्रवार शाम के समय घर आया था। घर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

घटना का विवरण

कहासुनी होने के बाद उसने रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसको उल्टियां शुरू हुईं तो घरवालों ने उसको देखा इस दौरान मुंह से झाग भी निकल रहे थे। यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए। परिजन उसको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां से उसको मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों में चीखपुकार मच गई। गांव वालों ने बताया कि युवक की चार साल पहले दातागंज के गांव डहरपुर से शादी हुई थी। उसके दो साल की बेटी भी है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि युवक की किसी बात को लेकर घर में कहासुनी हो गई थी जिसके चलते कल रात उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। मेडिकल कॉलेज से सूचना आने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

युवक का नाम क्या था?
युवक का नाम सुधीर उर्फ सुबोध था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।