Badaun News: खेत जोत रहे युवक की रोटावेटर में फंसकर की मौत
Badaun News: हादसा--हादसा--खेत जोत रहे युवक की रोटावेटर में फंसकर की मौत04 बीडीएन 34--सौरभ। फाइल फोटो--दुखद--मूसाझाग थाना इलाके के गांव मुडसेना खुर्द म

Badaun News: मूसाझाग, संवाददाता। धान रोपने से पहले ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहे युवक की रोटावेटर में फंसने से मौत हो गई। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। युवक परिवार में सबसे बड़ा था। पिता के बीमार रहने पर वह परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था。
हादसे का विवरण
हादसा मूसाझाग थाना खेत्र केगांव मुड़सेना खुर्द में हुआ। यहां के निवासी किसान शिशुपाल यादव संपन्न किसान है जिनका बड़ा बेटा सौरभ 18 वर्ष शनिवार शााम पांच बजे गांव के ही पास में ट्रैक्टर से धान की रोपाई के लिए खेत की जुताई करने के लिए गया था। जहां ट्रैक्टर की सीट से उठकर ट्रैक्टर में लगी छतरी की जेब में मोबाइल रखने के लिए खड़ा हुआद्। इसी बीच किसी तरह उसका पैर फिसल गया और जबतक वह संभल पाता तब तक रोटावेटर के नीचे चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर रोटावेटर में फंसकर क्षतविक्षत हो गया।
परिवार का दुख
हादसाहोता देख पास में खेतों में काम कर रहे किसान जब तक मौके पर दौड़कर पहुंचे तबतक उसकी मौत हो गई और ट्रैक्टर चलता हुआ चला गया। किसानों ने जैसे तैसे ट्रैक्टर पर चढ़कर रोका। सौरभ की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सौरभ तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। पिता शिशुपाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण घर परिवार की जिम्मेदारी सौरभ ही संभाल रहे थे। इस संबंध में हल्का दरोगा मलखान सिंह ने बताया थाने पर कोई सूचना प्राप्त नहीं है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


