नोएडा में स्कॉर्पियो ने पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता को रौंदा, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूं
share

Badaun News - उघैती क्षेत्र के भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलदीप शंखधार की नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से टक्कर में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया, क्योंकि कुलदीप परिवार के इकलौते कमाने वाले थे।

नोएडा में स्कॉर्पियो ने पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा नेता को रौंदा, मौत

उघैती क्षेत्र के भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष की नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव पलिया निवासी कुलदीप शंखधार भाजपा में उघैती मंडल के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। करीब 15 दिन पहले वह घर से घूमने की बात कहकर नोएडा गए थे। वहां पहुंचकर उन्होंने रेपिडो बाइक चलाना शुरू कर दिया था। सोमवार रात करीब 10 बजे वह नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सिटी-2 के पास बाइक खड़ी कर किसी का इंतजार कर रहे थे। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उनके कपड़े कार में फंस गए और वाहन उन्हें घसीटता हुआ डिवाइडर से जा टकराया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई。

पुलिस की कार्रवाई

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते नोएडा पहुंच गए। मंगलवार देर शाम शव घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Voice of UP

भाजपाईयों का शोक

हर आंख हुई नम, पहुंचे भाजपाई। कुलदीप शंखधार अपने मधुर व्यवहार के कारण क्षेत्र में लोकप्रिय थे। उनके निधन की खबर मिलते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक दया सिंधु शंखधार, सुभाष गुप्ता, ललितेश ठाकुर समेत कई भाजपाई शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

परिवार की स्थिति

कुलदीप परिवार के इकलौते कमाने वाले थे। परिवार में बुजुर्ग माता-पिता, पत्नी और बच्चे हैं, जिनकी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। परिजनों ने उन्हें नोएडा जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माने। अब उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी की चीख-पुकार से माहौल गमगीन है और बुजुर्ग माता-पिता भी बेसहारा हो गए हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

कुलदीप शंखधार की मौत कैसे हुई?
कुलदीप शंखधार की मौत नोएडा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।